Punjab Top 10: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

Edited By Kamini,Updated: 12 Jan, 2022 10:56 PM

punjab wrap up all breaking and latest news

कैप्टन अमरिंदर सिंह व बिक्रम मजीठिया के चेलेंज के बाद पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू के विधानसभा चुनाव न लड़ने ..........................

जालंधर:  कैप्टन अमरिंदर सिंह व बिक्रम मजीठिया के चेलेंज के बाद पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू के विधानसभा चुनाव न लड़ने की चर्चा तेज हो गई है। वातावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अपनी सजाएं पूरी कर चुके बंदी सिंहों की रिहाई के लिए गुरुद्वारा श्री ज्योति स्वरूप साहिब फतहेगढ़ साहिब से शुरू हुआ बन्दी सिंह मार्च मोहाली में पहुंचा। ऐसी ही दिनभर की खास खबरें हम आपके लिए लाए हैं जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं।

discussion of sidhu not contesting assembly elections

क्या नवजोत सिंह सिद्धू नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव?
कैप्टन अमरिंदर सिंह व बिक्रम मजीठिया के चेलेंज के बाद पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू के विधानसभा चुनाव न लड़ने की चर्चा तेज हो गई है।

संत सीचेवाल सहित 2 सेवकों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव
वातावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस बात की पुष्टि उनके सेवक प्रो. कुलविन्दर सिंह ने की। कुलविन्दर सिंह ने बताया कि संत सीचेवाल को दो-तीन दिन से हल्का बुखार था जिस कारण कोरोना जांच करवाई गई थी, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संत सीचेवाल ने अपने आपको एकांतवास कर लिया है और आने वाले कुछ दिनों के सभी प्रोग्राम रद्द कर दिए हैं।

बंदी सिंहों की रिहाई के लिए निकले मार्च को नहीं जाने दिया आगे
अपनी सजाएं पूरी कर चुके बंदी सिंहों की रिहाई के लिए गुरुद्वारा श्री ज्योति स्वरूप साहिब फतहेगढ़ साहिब से शुरू हुआ बन्दी सिंह मार्च मोहाली में पहुंचा। इस मार्च को चंडीगढ़ की हद में दाखिल होने से पहले ही चंडीगढ़ पुलिस ने रोक लिया। बड़ी संख्या में बसें, कारों, ट्रैक्टरों और मोटरसाइकिलों पर सवार लोगों की तरफ से इस बन्दी सिंह मार्च में हिस्सा लिया गया। समूह पंथक जत्थेबंदियों की तरफ से भी इस बन्दी सिंह रिहाई मार्च में शमूलियत की गई।

गुरपतवंत पन्नू ने गणतंत्र दिवस पर तिरंगे फहराने को लेकर दी यह धमकी
विधानसभा मतदान 2022 से पहले पंजाब को एक बार फिर से अशांत करने की साजिश रची जा रही है। खालिस्तानी ग्रुप सिख फॉर जस्टिस की तरफ से धमकी दी गई है कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर तिरंगे की जगह खालिस्तानी झंडा फहराया जाएगा। यह ऐलान गुरपतवंत सिंह पन्नू की तरफ से किया गया है। भारत में तिरंगे झंडे की जगह खालिस्तानी झंडे को लहराने के लिए पन्नू ने 1 मिलियन डालर का बजट बनाने का दावा किया है।

after navjot sidhu arvind kejriwal released punjab

नवजोत सिद्धू के बाद अब 'आप' ने जारी किया पंजाब मॉडल, दिए 10 एजेंडे
आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मोहाली में प्रैस कॉन्फ्रैंस दौरान कई अहम ऐलान किए। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार आने पर 10 एजंडे वाला पंजाब मॉडल लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आएगी, इसलिए सभी राजनीतिक पार्टियां डर गई हैं।

पंजाब की राजनीति में हो सकता है धमाका, सिमरजीत बैंस के इस पार्टी में शामिल होने की चर्चा
पंजाब में विधानसभा चुनाव 2022 का ऐलान हो चुका है, जिसके आधार पर यह चुनाव 14 फरवरी को होने जा रहे हैं। पंजाब की राजनीति में इस समय सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर यह सामने आ रही है कि लोग इंसाफ पार्टी के नेता सिमरजीत सिंह बैंस और उनके भाई बलविंदर सिंह बेस दोनों भाई बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। बैंस भाइयों की भाजपा में शामिल होने की सूत्रों से मिल रही खबर ने राजनीतिक पार्टियों और मीडिया में चर्चा छेड़ दी है। इसके साथ पंजाब की राजनीति में बड़ा धमाका हो सकता है।

कोरोना काल में अहम भूमिका निभाने वाले IAS व IPS अधिकारियों के सम्मान की मांग
कोरोना महामारी के दौरान जनसेवा में निडर होकर काम करने वाले अधिकारियों को तीसरी लहर के दौरान फिर से प्रोत्साहित करने के लिए सरकार से सम्मानित करने की मांग की जा रही है। पिछले कोरोना लहर के दौरान जब पूरे पंजाब में लोग इस बीमारी से डरे हुए थे, तो मनसा एस.एस.पी. डॉ. नरिंदर भार्गव और जालंधर और लुधियाना में डिप्टी कमिश्नर रहे वीरेंद्र शर्मा ने अहम भूमिका निभाई थी। इस दौरान उन्होंने कोरोना महामारी से बखूबी निपटा। जागरुकता फैलाने के अलावा वह घर-घर जाकर लोगों को इसके बारे में आगाह भी करते थे।

captain amarinder singh corona positive

कैप्टन अमरिंदर सिंह भी हुए कोरोना के शिकार, ट्वीट कर दी जानकारी
कोरोना का बढ़ता कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब इसने बड़ी शख्सियतों को भी अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया है। मिली ताजा जानकारी के अनुसार पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी इसकी चपेट में आ चुके हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट पर सांझा की है। इस ट्वीट में लिखा गया है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हाल ही में अपना कोरोना टैस्ट करवाया था। उन्हें कुछ हल्के लक्षण दिख रहे थे जिसके चलते उन्होंने अपना टैस्ट करवाया था। उनका कोविड टैस्ट पॉजिटिव पाया गया जिसके चलते उन्होंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे और अगले कुछ दिनों तक आइसोलेशन से बाहर भी आ जाएंगे। 

कोरोना ने पंजाब में मचाया कोहराम, 10 की मौत सहित इतने केस आए पॉजिटिव
कोरोना का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है जो रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। जानकारी के अनुसार पंजाब में 6356 नए केस पॉजिटिव सामने आए हैं और 10 मरीजों की मौतें दर्ज हुई है। पंजाब में एक्टिव मरीजों के केस 26721 हो गए हैं।

ढींडसा और तलवंडी के बाद अब इस टकसाली परिवार ने थामा भाजपा का हाथ
विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, पंजाब बीजेपी में कई नेता शामिल हो रहे हैं। अकाली दल को सबसे बड़ा झटका तब लगा जब टकसाली अकाली जत्थेदार गुरचरण सिंह टोहरा का पूरा परिवार भाजपा में शामिल हो गया। राज्य में शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन टूटने के बाद भाजपा के लिए 2 बड़ी चुनौतियां थीं एक सिख वोट बैंक को आकर्षित करना और दूसरी सिख चेहरों की तलाश करना। इसके लिए भाजपा राजनीतिक का केंद्र रहे तीन बड़े अकाली  प्रभावशाली परिवारों को अपने साथ जोड़ने में सफल रही हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!