पंजाब में फिर बड़ी वारदात, घर में घुसकर महिला की बेरहमी से ह+त्या

Edited By Vatika,Updated: 03 Oct, 2024 11:57 AM

punjab women murder

जांच की जा रही है और जल्द ही पूरी जानकारी सांझा की जाएगी।

खन्ना: खन्ना के उच्चा वेहड़ा इलाके में रात के समय एक 65 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान कमलेश रानी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त महिला घर में अकेली थी और उसके दोनों बेटे काम पर गए हुए थे। 

मृतक के दामाद विशाल ने बातचीत के दौरान बताया कि उसके दोनों भाई फास्ट फूड का काम करते हैं। वह शाम 7 बजे घर से निकले थे। घटना के वक्त महिला घर में अकेली थी और उसकी बेरहमी से हत्या कर लूटपाट की गई। सी.सीटी.वी. कैमरे में देखने पर पता चला कि एक महिला चेहरा ढके हुए घर में दाखिल हुई थी। करीब 2 घंटे बाद वह वापस चली गई है।

वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अपनी जांच शुरू कर दी है. इस घटना को अंजाम देने वाली महिला की भी पहचान कर ली गई है। इस संबंध में SHO अशोक कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही पूरी जानकारी सांझा की जाएगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!