Punjab : पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की बेरहमी से हत्या, श्मशानघाट में फैंकी लाश

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 20 May, 2026 06:35 PM

punjab wife brutally murders husband with the help of her lover

समालसर पुलिस ने गत दिवस गांव भलूर का श्मशानघाट में से खून के साथ लथपथ मिली हरविन्द्र सिंह उर्फ मानक (35-40) की लाश जिसकी किसी ने बेरहमी से हत्या करके उसको श्मशानघाट में फैंक दिया था। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही हत्या मामले का सुराग लगाते हुए मृतक की...

मोगा (आजाद) : समालसर पुलिस ने गत दिवस गांव भलूर का श्मशानघाट में से खून के साथ लथपथ मिली हरविन्द्र सिंह उर्फ मानक (35-40) की लाश जिसकी किसी ने बेरहमी से हत्या करके उसको श्मशानघाट में फैंक दिया था। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही हत्या मामले का सुराग लगाते हुए मृतक की पत्नी तथा उसके कथित प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। इस मामले की जांच थाना समालसर के प्रभारी मंगल सिंह द्वारा की जा रही है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक के भाई जलविन्द्र सिंह निवासी गांव भलूर हाल आबाद कोटकपूरा ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में कहा कि वह कोटकपूरा में बुटीक का काम करता है तथा करीब दो साल से वहां रहता है। वह डेढ़ दो महीने बाद अपने गांव आता है। उसने कहा कि मेरे भाई हरविन्द्र सिंह मानक की शादी करीब 6 साल पहले रमनदीप कौर निवासी गांव खुड्डे हलाल (श्री मुक्तसर साहिब) के साथ धार्मिक रीतिरिवाजों अनुसार हुई थी, जिनका एक चार साल का बेटा है।

उसने कहा कि मेरी भाभी रमनदीप कौर के गांव के ही एक व्यक्ति हरप्रीत सिंह के साथ कथित नाजायज संबंध थे। मैं अपनी भाभी को ऐसा करने से कई बार रोका, लेकिन उसने मेरी कोई बात नहीं सुनी तथा मेरे साथ लड़ाई-झगड़ा करती रहती थी। उसने कहा कि गत 19 मई को मेंबर पंचायत बिट्टू सिंह निवासी गांव भलूर ने मुझे फोन पर बताया कि उसके भाई हरविन्द्र सिंह मानक की लाश गांव के श्मशानघाट में पड़ी है। जब मैं वहां से आया, तो देखा कि मेरे भाई के सिर के पिछली साइड पर बायीं बाजू और पैरों पर चोटों के निशान हैं। जिस पर मुझे पूरा शक हो गया कि मेरी भाभी रमनदीप कौर ने अपने कथित प्रेमी हरप्रीत सिंह तथा अन्य के साथ मिलकर उसकी हत्या की है।

इस उपरांत मैंने पुलिस को सूचित किया। जांच अधिकारी ने कहा कि दोनों कथित आरोपियों के खिलाफ थाना समालसर में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि जांच समय इस हत्या मामले में कोई और व्यक्ति सामने आया, तो उसके खिलाफ भी कानून अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। कथित आरोपियों को काबू करने के लिए पुलिस द्वारा छापामारी की जा रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!