पंजाब:  दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात, पूरे शहर में नाकाबंदी

Edited By Kamini,Updated: 23 Jul, 2026 03:41 PM

major robbery incident in moga

लुटेरों ने पहले दुकान के मालिक हरजिंदर सिंह को पिस्तौल की नोक पर धमकाया और बाद में तेजधार हथियारों से लूट को अंजाम दिया। इसके बाद वे लाखों रुपये के गहने लूटकर मौके से फरार हो गए।

मोगा (कशिश सिंगला): मोगा जिले में लूटपाट की घटना बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में जिले के अजीतवाल कस्बे में एक बार फिर लूट और चोरी की घटनाएं सिर उठाती दिख रही हैं। दिनदहाड़े हुई बड़ी लूट की घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। मिली जानकारी के मुताबिक, 4 हथियारबंद लुटेरे कोकरी ज्वेलर्स की दुकान में घुसे। 3 लुटेरे दुकान के अंदर चले गए जबकि उनका एक साथी बाहर निगरानी करता रहा। लुटेरों ने पहले दुकान के मालिक हरजिंदर सिंह को पिस्तौल की नोक पर धमकाया और बाद में तेजधार हथियारों से लूट को अंजाम दिया। इसके बाद वे लाखों रुपये के गहने लूटकर मौके से फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही DSP अनवर अली पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस दुकान और उसके आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज को बारीकी से देख रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके। घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!