पंजाब के सरकारी स्कूल में चौंकाने वाली घटना, 12 छात्राओं के साथ...पुलिस ने हिरासत में लिया प्रिंसिपल

Edited By Kamini,Updated: 23 Jul, 2026 07:40 PM

molestation of girls at school

घटना की जानकारी मिलते ही गुस्साए माता-पिता स्कूल पहुंचे और आरोपी प्रिंसिपल को कमरे में बंद कर दिया।

मोगा (कशिश सिंगला): मोगा जिले के एक गांव में स्थित सरकारी स्कूल में उस समय हंगामा मच गया जब क्लास 6वीं से 8वीं की 10वीं से 12वीं छात्राओं ने स्कूल प्रिंसिपल पर छेड़छाड़ और बेड टचिंग के गंभीर आरोप लगाए। घटना की जानकारी मिलते ही बुधवार को गुस्साए माता-पिता स्कूल पहुंचे और आरोपी प्रिंसिपल को कमरे में बंद कर दिया। लोगों ने डायल-112 पर सूचना दी और पुलिस प्रिंसिपल को हिरासत में लेकर सदर थाने ले गई। फिलहाल, पुलिस पीड़ित छात्राओं और उनके माता-पिता के बयान दर्ज कर कानूनी कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, प्रिंसिपल पिछले 2 साल से स्कूल में तैनात है। मंगलवार को क्लास 8वीं की एक छात्रा घर लौटी तो रोने लगी। माता-पिता के पूछने पर उसने घटना के बारे में बताया। 22 जुलाई की सुबह परिवार शिकायत लेकर स्कूल पहुंचा तो आरोपी ने साफ मना कर दिया। इस मौके पर जब दूसरी छात्राओं से पूछताछ की गई तो करीब 12 छात्राओं ने भी ऐसी ही हरकतें बताईं। छात्राओं ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर प्रिंसिपल उन्हें एग्जाम में फेल करने की धमकी देता था, जिस वजह से वे चुप रहीं।

पुलिस पहुंची तो प्रिंसिपल ने कहा- कोई बुरी फीलिंग नहीं थी

परिवार ने तुरंत सरपंच और पंचायत को मौके पर बुलाया। पेरेंट्स ने कहा कि अगर लड़कियां स्कूल में सेफ नहीं हैं तो वे कहां जाएंगी। पेरेंट्स ने प्रिंसिपल को बर्खास्त करने और सख्त सजा देने की मांग की है। वहीं, सदर थाने के SHO हरविंदर सिंह ने कहा कि प्रिंसिपल को हिरासत में ले लिया गया है। बच्चों और पेरेंट्स के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर, प्रिंसिपल ने आरोपों को झूठा बताया। प्रिंसिपल ने कहा कि उन्हें कोई बुरी फीलिंग नहीं थी, जबकि वे सिर्फ एक पेरेंट्स की तरह बच्चों को समझा रहे थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!