Punjab: सिर्फ 7 रुपए में चमकी किस्मत, बना लखपति

Edited By Kamini,Updated: 17 Jul, 2026 04:02 PM

lottery ticket winner

किस्मत कब पलटी मार दे कुछ कहा नहीं जा सकता।

पंजाब डेस्क : किस्मत कब पलटी मार दे कुछ कहा नहीं जा सकता। 7 रुपए ने एक व्यक्ति को लखपति बना दिया। मिली जानकारी के अनुसार मोगा के रहने वाला लक्ष्मण प्रजापति ने ऐसी पलटी कि उसने 7 रुपए की लॉटरी की टिकट में 5 लाख रुपए का इनाम जीत लिया। विजेता प्रजापति ने बताया कि, लॉटरी विक्रेता उसका दोस्त है। उसके कहने पर ही उसने यह 7 रुपए की टिकट खरीदी थी, जिसमें उसे 5 लाख रुपए का इनाम मिला है। इससे पूरे परिवार में खुशी की लहर है। 

PunjabKesari

लॉटरी विक्रेता का भी निकल चुका एक करोड़ का इनाम

वहीं लॉटरी विक्रेता जस्सा सिंह का कहना है कि, उसने दुकान एक एक सप्ताह पहले ही खोली और इस दौरान करीब 8 लाख रुपए के इनाम निकल चुके हैं। पिछले साल उसका 7 रुपए वाली लॉटरी में एक करोड़ रुपए का इनाम निकला था। इसके बाद उसने लॉटरी का स्टाल शुरू किया। क्योंकि उसने सोचा कि अगर उसका एक करोड़ का इनाम निकल सकता है अन्य लोगों क्यों नहीं विजेता बन सकते। इसी से प्रेरित होकर उसने लॉटरी स्टाल शुरू किया। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!