Punjab:  एंबुलेंस चालक पर दिनदिहाड़े हमला, हमलावरों ने किया लहुलुहान

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 26 Jul, 2026 12:26 AM

punjab ambulance driver attacked in broad daylight

रामगंज मंडी मोगा में दिनदिहाड़े मोटरसाइकिल सवार हथियारबंद लड़कों द्वारा एक प्राइवेट एंबुलेंस चालक मनिन्द्र सिंह बिट्टू निवासीअहाता बदन सिंह हमला करके उसको बुरी तरह से घायल करने के अलावा गाड़ी की तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है, जिसको घायल...

मोगा  (आजाद) : रामगंज मंडी मोगा में दिनदिहाड़े मोटरसाइकिल सवार हथियारबंद लड़कों द्वारा एक प्राइवेट एंबुलेंस चालक मनिन्द्र सिंह बिट्टू निवासीअहाता बदन सिंह हमला करके उसको बुरी तरह से घायल करने के अलावा गाड़ी की तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है, जिसको घायल हालत में सिविल अस्पताल मोगा दाखिल कराना पड़ा।

घटना की जानकारी मिलने पर थाना सिटी साऊथ के पुलिस मुलाजिम वहां पहुंचे तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। जानकारी देते हुए समाजसेवा सोसायटी के सेवादार गुरसेवक सिंह सन्यासी ने बताया कि मनिन्द्र सिंह बिट् टू (30) जो अपनी प्राइवेट एंबुलेंस चलाता है।

उसको किसी व्यक्ति द्वारा फोन करके रामगंज मंडी मोगा में से फरीदकोट के लिए मरीज लेकर जाने के लिए कहा, जिस पर बिटटू ने कहा कि 2500 रुपए लगेंगे, लेकिन 2200 में बात तय होने उपरांत उन्होंने बिटटू को कहा कि वह रामगंज मंडी में समौसों वाली दुकान के पास आ जाए। हम वहां से मरीज लेकर जाना है, जब मनिन्द्र सिंह बिट् टू अपनी एंबुलेंस लेकर पहुंचा, तो वहां खड़े हथियादबंद लड़कों द्वारा उस पर ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया तथा गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए।

इस हादसे में बिटटू के काफी चोटें लगी तथा लहुहूहान हो गया। जब लोगों ने शोर मचाया, तो हमलावर अपने मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। सन्यासी ने कहा कि यह गुंडागर्दी का नंगा नाच है।

उन्होंने तथा मनिन्द्र बिटटू के पिता हरबिन्द्र बडूवालिया ने कहा कि बिटटू की किसी के साथ कोई रंजिश भी नहीं है, लेकिन उस पर हमला क्यों हुआ, इस बारे हमें कोई जानकारी नहीं मिली। उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक को कहा कि हमें इंसाफ चाहिए तथा हमलावर काबू किए जाएं।

जब इस संबंध में थाना सिटी साऊथ के प्रभारी गुरपाल सिंह के साथ बातचीत की, तो उन्होंने कहा कि वह मामले को गंभीरता से ले रहे हैं तथा इलाके में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज को खंगाल रहे हैं, जल्दी ही हमलावरों के काबू आ जाने की संभावना है। उन्होंने कहा कि मनिन्द्र बिटटू के बयानों पर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!