पंजाब में बारिश पर ब्रेक! गर्मी और उमस ने छुड़ाए लोगों के पसीने, पढ़ें आगे कैसा रहेगा मौसम

Edited By Kalash,Updated: 25 Aug, 2026 11:27 AM

punjab weather forecast

पंजाब में मॉनसून की रफ्तार अब धीमी होती दिख रही है। बारिश की गति कम होने से राज्य के कई हिस्सों में तापमान बढ़ गया है

चंडीगढ़ (अंकुर): पंजाब में मॉनसून की रफ्तार अब धीमी होती दिख रही है। बारिश की गति कम होने से राज्य के कई हिस्सों में तापमान बढ़ गया है, जिससे लोगों को गर्मी के साथ-साथ उमस का भी सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में रविवार के मुकाबले 0.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि राज्य का औसत तापमान अभी भी सामान्य के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को पंजाब में मौसम मिला-जुला रहने की संभावना है। राज्य के कुछ उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में से 25 फीसदी या उससे कम क्षेत्र में बारिश होने की संभावना है। 

दूसरी ओर तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना, फरीदकोट, फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा, बरनाला, संगरूर और मानसा समेत ज्यादातर मध्य और दक्षिण-पश्चिमी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार सोमवार को फिरोजपुर राज्य का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटियाला में तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां का तापमान सामान्य से करीब तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में फिलहाल तापमान सामान्य के करीब है, लेकिन बारिश न होने और नमी बढ़ने से उमस लोगों की परेशानी बढ़ा रही है।

सोमवार को अमृतसर में 34.8 डिग्री, लुधियाना में 34.4 डिग्री, मोहाली में 35.2 डिग्री, श्री मुक्तसर साहिब में 35.3 डिग्री, जालंधर में 34.0 डिग्री और होशियारपुर में भी 34.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। राज्य में सबसे कम तापमान थीन डैम में 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मॉनसून की सक्रियता में कमी और तापमान में बढ़ोतरी के कारण आने वाले दिनों में उमस से लोगों को परेशानी हो सकती है। फिलहाल राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की उम्मीद है, जबकि ज्यादातर इलाकों में मौसम सूखा रहने की संभावना है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!