Edited By Vatika,Updated: 08 Apr, 2026 10:15 AM

पंजाब में मौसम ने बीते दिन से ही खतरनाक रुख अपना लिया है।
पंजाब डेस्क: पंजाब में मौसम ने बीते दिन से ही खतरनाक रुख अपना लिया है। राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और गरज-चमक का सिलसिला लगातार जारी है। पंजाबवासियों के लिए अगले 3 घंटे बेहद अहम माने जा रहे हैं। मौसम विभाग की ओर से कई जिलों में बड़ी चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान सुनाम, संगरूर, मलेरकोटला, मूनक, पातड़ां, समाना, पटियाला, नाभा, राजपुरा, डेराबस्सी, फतेहगढ़ साहिब, अमलोह, मोहाली, बस्सी पठाना, खन्ना, पायल, खरड़ और समराला आदि क्षेत्रों में तूफान-बारिश के साथ तेज आंधी चलने की संभावना है।
22 जिलों में बारिश का Alert
मौसम विभाग के अनुसार आज पूरे राज्य के 22 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 5 खास जिलों पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में तूफान और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इसके अलावा 13 अन्य जिलों—गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, मोगा, बठिंडा और बरनाला में गरज-चमक, बिजली और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
तापमान में गिरावट की संभावना
चंडीगढ़ मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरिंदर पाल के मुताबिक आज कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है और तेज हवाएं चलने की उम्मीद है। इसके बाद मौसम साफ होने के आसार हैं। अगले 48 घंटों में दिन के तापमान में 4 से 6 डिग्री तक गिरावट आ सकती है, जबकि इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे 5 से 7 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना है।