Punjab Weather: आंधी, बारिश-तूफान को लेकर 3 दिन ‘यैलो अलर्ट’, मौसम विभाग ने दी नई जानकारी

Edited By vasudha,Updated: 11 May, 2026 12:09 PM

punjab weather

मौसम में बदलाव को लेकर मौसम विभाग द्वारा 11 मई को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया

जालंधर(पुनीत): मौसम में बदलाव को लेकर मौसम विभाग द्वारा 11 मई को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया जबकि 12, 13 व 14 मई को यैलो अलर्ट जारी किया गया है। इस अलर्ट के दौरान आंधी, बारिश-तूफान, ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। सुर्य व बादलों की आंख-मिचौली का क्रम देखने को मिलेगा व तेज हवाओं के चलते परेशानी बढ़ेगी।

पंजाब का अधिकतम 42 डिग्री तापमान फरीदकोट में दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि मई महीने के दूसरे सप्ताह के हिसाब से तापमान अभी सामान्य स्तर से नीचे चल रहा है, लेकिन आने वाले दिनों में इसमें तेजी से बदलाव देखने को मिल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण मौसम की करवट देखने को मिल सकती है। रविवार को दिनभर सूर्य और बादलों के बीच आंख-मिचौली का दौर जारी रहा वहीं रात को तेज तूफान से मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।  वहीं विशेषज्ञों का कहा है कि ओलावृष्टि होने की भी संभावना नजर आ रही है क्योंकि पंजाब में मौजूदा समय में चल रहा मौसम कई तरह के बदलाव का संकेत दे रहा है। इसका ताजा उदाहरण पिछले दिनों हुई ओलावृष्टि के दौरान सामने आया था।

न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 10 डिग्री का अंतर
पंजाब के न्यूनतम व अधिकतम तापमान के बीच 10 डिग्री सैल्सियस का अंतर देखने को मिल रहा है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मी बढ़ने के साथ न्यूनतम व अधिकतम तापमान में अंतर कम होना शुरू होगा और यह कम होकर 5 डिग्री के आसपास रह जाएगा। गर्मी बढ़ने के चलते आने वाले दिनों में शाम के समय भी गर्मी का जोर देखने को मिलेगी। महानगर जालंधर सहित आसपास के इलाकों में सुबह 7 बजे के करीब सूर्य की किरणें दिखाई पड़नी शुरू हो जाएगी है व 9 बजे गर्मी का जोर नजर आने लगेगा। विशेषज्ञों का कहना है कि अलर्ट के बीच मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं।

बदलते मौसम के बीच सेहत का रखें विशेष ध्यान
लगातार बढ़ते तापमान और मौसम में अचानक हो रहे बदलाव के कारण लोगों को सेहत संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार दिन के समय तेज धूप, उमस और गर्म हवाओं का असर बढ़ रहा है, जबकि आने वाले दिनों में आंधी और बारिश की संभावना भी बनी हुई है। ऐसे मौसम में बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!