कड़ाके की सर्दी के लिए हो जाएं तैयार, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Edited By Vatika,Updated: 09 Sep, 2024 02:16 PM

punjab weather

इस साल मई-जून  महीने में भीषण गर्मी के बाद अब लोगों को हाड़ कंपा देने वाली ठंड का

चंडीगढ़: इस साल मई-जून  महीने में भीषण गर्मी के बाद अब लोगों को हाड़ कंपा देने वाली ठंड का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा। दरअसल, IMD ने सितंबर 2024 में ला नीना की शुरुआत की ओर इशारा किया है, जिसके कारण पंजाब समेत पूरे देश में जहां तापमान में बड़ी गिरावट आएगी, वहीं भारी बारिश की भी संभावना है। इसके चलते कड़ाके की सर्दी पड़ने का अनुमान जताया गया है।

इस साल भीषण गर्मी के बाद पंजाब समेत देश के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई, जिसके बाद लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। ला नीना आमतौर पर अप्रैल और जून के बीच शुरू होता है और अक्तूबर और फरवरी के बीच सबसे मजबूत होता है। यह 9 महीने से लेकर 2 साल तक चल सकता है। ला नीना तेज पूर्वी हवाओं से संचालित होता है, जो समुद्र के पानी को पश्चिम की ओर धकेलती है।

समुद्र की सतह को ठंडा करता है। बताया जा रहा है कि इससे पंजाब समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इसके अलावा, ठंडे मौसम और अधिक बारिश के कारण कृषि भी प्रभावित हो सकती है। कड़ाके की ठंड के मौसम में लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!