Punjab : मशहूर पंजाबी सिंगर की बढ़ीं मुश्किलें : महिला ने लगाए Rape के आरोप

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 29 Nov, 2025 08:44 PM

punjab trouble mounts for famous punjabi singer

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री एक बार फिर विवादों में आ गई है। मशहूर पंजाबी सिंगर हसन मानक के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में जांच अब एक बेहद गंभीर मोड़ ले चुकी है। कपूरथला पुलिस ने सिंगर के खिलाफ रेप की धाराएं जोड़ते हुए मामला और सख्त कर दिया है।

कपूरथला : पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री एक बार फिर विवादों में आ गई है। मशहूर पंजाबी सिंगर हसन मानक के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में जांच अब एक बेहद गंभीर मोड़ ले चुकी है। कपूरथला पुलिस ने सिंगर के खिलाफ रेप की धाराएं जोड़ते हुए मामला और सख्त कर दिया है। जानकारी के अनुसार, हसन मानक के खिलाफ पहले से ही एक NRI महिला की शिकायत पर धोखाधड़ी का केस दर्ज था। इसी केस की जांच के दौरान महिला ने अपने बयान में कहा कि मानक ने खुद को बड़ा सेलिब्रिटी दिखाकर उसका भरोसा जीता और फिर उसके साथ रेप किया। पुलिस ने बयान के आधार पर केस में धारा 376 (बलात्कार) समेत अन्य गंभीर धाराएं जोड़ने का निर्णय लिया।

शिकायतकर्ता NRI महिला का कहना है कि  मानक ने खुद को बड़ा गायक और हाई-प्रोफाइल सेलिब्रिटी बता कर उसके साथ नजदीकियां बढ़ाईं तथा कई बार उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए, जबकि वह पहले से शादीशुदा था। 
  
बता दें कि हसन मानक को कपूरथला पुलिस ने 13 नवंबर को पहले दर्ज किए गए फ्रॉड केस में अरेस्ट किया था। मानक पर आरोप है कि उसने NRI महिला से  लाखों रुपए ऐंठे। इसी केस की जांच के दौरान जब महिला ने अपने विस्तृत बयान में रेप का जिक्र किया, तो पुलिस ने इसे गंभीर मानते हुए IPC की रेप संबंधी धाराएं जोड़ दीं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!