Punjab के इस जिले में चोरों का आतंक, एक ही रात में 3 दुकानों पर किया हाथ साफ

Edited By Sunita sarangal,Updated: 12 Sep, 2025 04:27 PM

punjab theft case

उन्होंने कहा कि यह बहुत ही चौंकाने वाली बात है कि मुख्यमंत्री के शहर में ऐसी घटनाएं हो रही हैं।

धूरी(अश्विनी): धूरी शहर में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उन्होंने एक ही रात में शहर के मुख्य बाजार की 3 दुकानों के शटर तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। यह घटना सुबह करीब 4 बजे हुई, जिसमें चोरों ने वर्धमान स्टेशनरी, पाल मैडीकल हॉल, गुप्ता मेडिकल स्टोर और एक घर को निशाना बनाया। दुकानदारों ने बताया कि उनकी दुकानों से लाखों रुपए की नकदी और सामान चोरी हुआ है। इस लगातार हो रही घटनाओं से शहर के निवासियों और व्यापारियों में डर और असुरक्षा का माहौल बन गया है।

शहर में हुई इन वारदातों ने पुलिस प्रशासन और पी.सी.आर. की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। व्यापारियों का कहना है कि अगर सुबह-सुबह चोर इतनी बेखौफ होकर चोरी कर सकते हैं, तो रात की पुलिस गश्त का क्या फायदा है? धूरी के व्यापारियों ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने और शहर में सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाने की मांग की है।

इस घटना पर धूरी व्यापार मंडल के अध्यक्ष विकास जैन ने गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही चौंकाने वाली बात है कि मुख्यमंत्री के शहर में ऐसी घटनाएं हो रही हैं। यह सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाता है। उन्होंने कहा कि पहले से ही प्राकृतिक आपदाओं और महंगाई से जूझ रहे व्यापारी इन चोरियों के कारण और भी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके।

पुलिस अधिकारियों ने चोरी की इन घटनाओं की पुष्टि की और बताया कि मामले दर्ज कर लिए गए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि चोरों को पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी गई है और उन्हें जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। यह घटना दर्शाती है कि शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की सख्त जरूरत है, खासकर रात में गश्त और सी.सी.टी.वी. कैमरों की निगरानी को बढ़ाया जाना चाहिए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!