कांग्रेस की आपसी लड़ाई का नुकसान भुगत रहा पंजाब: मान

Edited By Vatika,Updated: 07 Nov, 2020 11:33 AM

punjab suffers loss of mutual fight maan

आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रदेशाध्यक्ष सांसद भगवंत मान ने कहा कि सत्ताधारी कांग्रेस के नेताओं की आपसी अंदरूनी लड़ाई और मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह की गंभीरता न होने का किसानों समेत पूरा पंजाब नुकसान भुगत रहा है।

चंडीगढ़(रमनजीत): आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रदेशाध्यक्ष सांसद भगवंत मान ने कहा कि सत्ताधारी कांग्रेस के नेताओं की आपसी अंदरूनी लड़ाई और मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह की गंभीरता न होने का किसानों समेत पूरा पंजाब नुकसान भुगत रहा है।

मान ने कहा बीते दिन कांग्रेसी सांसदों के विभिन्न दलों ने रेल मंत्री पीयूष गोयल के साथ मुलाकातें की। इस उपरांत कांग्रेसी नेताओं ने एक-दूसरे से अलग-अलग बयानबाजी की, उससे स्पष्ट है कि कांग्रेस में आपसी अंदरूनी लड़ाई शिखर पर है। गंभीरता की कमी इसमें भी दिखाई देती है कि कै. अमरेंद्र सिंह जो खुद दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे थे, वो रेल मंत्री से खुद मिलने नहीं गए। अगर वह पंजाब के हित के लिए सोचते तो वो खुद रेल मंत्री से मिलकर समस्या का समाधान खोजते।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!