Students के पास Cash Prize जीतने का सुनहरा मौका, बस करना होगा ये काम

Edited By Kalash,Updated: 11 Jun, 2025 03:51 PM

punjab students golden opportunity to win cash prize

भाग लेने वाले छात्रों की कक्षा व जन्म तिथि संबंधी संस्था मुखी द्वारा लिखती रूप में तस्दीक किया जाना जरूरी है।

श्री मुक्तसर साहिब (तनेजा,खुराना): उच्च शिक्षा एवं भाषाएं मंत्री हरजोत सिंह बैंस के नेतृत्व और भाषा विभाग के निदेशक जसवंत सिंह जफर के दिशा-निर्देशों अनुसार भाषा विभाग पंजाब की ओर से जिला स्तरीय क्विज माह अगस्त 2025 दौरान करवाए जा रहे हैं। इस अवसर पर मनजीत सिंह जिला भाषा अधिकारी श्री मुक्तसर साहिब ने बताया कि इन मुकाबलों में 3 वर्ग होंगे, जिसमें पहला ‘उ’ वर्ग - कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों का होगा, जबकि दूसरा ‘अ’ वर्ग - कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों का होगा एवं तीसरा वर्ग ‘इ’ वर्ग ग्रेजूऐशन तक के विद्यार्थियों का होगा। उन्होंने बताया कि भाग लेने वाले छात्रों की कक्षा व जन्म तिथि संबंधी संस्था मुखी द्वारा लिखती रूप में तस्दीक किया जाना जरूरी है।

प्रत्येक वर्ग में अधिक से अधिक 2 विद्यार्थी ही भेजे जा सकते हैं। जिला स्तर पर हर वर्ग में से पहला स्थान पर आने वाले विद्यार्थी को 1 हजार रुपए, दूसरे स्थान वाले विद्यार्थी को 750 रुपए व तीसरे स्थान वाले विद्यार्थी को 500 रुपए नकद या विभागीय पुस्तकों के रूप में दिए जाएंगे। इन मुकाबलों में भाग लेने संबंधी कोई ऐंटरी फीस नहीं ली जाएगी। इस संबंधी स्कूलों व कॉलेजों को अपने भाग लेने विद्यार्थियों की रजिस्ट्रेशन विभाग द्वारा जारी प्रोफार्मे के अनुसार 5 जुलाई तक जिला भाषा कार्यालय जिला प्रबंधकीय कॉम्पलैक्स, कमरा नंबर 50, दूसरी मंजिल, श्री मुक्तसर साहिब या कार्यालय की ईमेल dlosrimuktsarsahib10gmail.com पर करवाई जाएं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!