Edited By Subhash Kapoor,Updated: 18 Jul, 2026 11:09 PM

बलाचौर-रूपनगर हाइवे पर गांव टौंसा के नजदीक एक कार व ट्रैक्टर ट्राली में हुई सीधी टक्कर में कार सवार 2 व्यक्ति घायल हो गए जबकि हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।
नवांशहर (त्रिपाठी): बलाचौर-रूपनगर हाइवे पर गांव टौंसा के नजदीक एक कार व ट्रैक्टर ट्राली में हुई सीधी टक्कर में कार सवार 2 व्यक्ति घायल हो गए जबकि हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।
इस संबंधी एस.एस.एफ. टीम के इंचार्ज कुलदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मौके से मिली जानकारी अनुसार बलीनो कार जिसे चालक सुखजिन्दर सिंह निवासी गांव भोल (रोपड़) चला रहा था। जब टौंसा बस अड्डे के नजदीक पहुंची तो गलत दिशा से ट्रैक्टर टराली जिसे रहिम अली निवासी गांव बणां चल रहा था। कि सीधे तौर पर टक्कर हो गई। जिससे कार चालक सुखजिन्दर सिंह पुत्र लखविन्दर सिंह तथा उसके साथ बैठा प्रगट सिंह पुत्र बहादर सिंह घायल हो गए। जिन्हें नैशनल हाइवे अथार्टी की एंबूलस से सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।