Punjab : फिल्मी अंदाज में दुकानदार से ठगी, बातों-बातों में कर गए बड़ा कांड

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 18 Aug, 2026 07:46 PM

punjab shopkeeper swindled in a scene straight out of a movie

स्थानीय शहर के सदर बाजार में सोमवार शाम करीब 5 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब कार और मोटरसाइकिलों पर सवार करीब आधा दर्जन ठगों ने फिल्मी अंदाज में एक बर्तन विक्रेता दुकानदार को बातों में उलझाकर उसकी उंगली से सोने की अंगूठी उतार ली और मौके से फरार हो गए।

तपा मंडी  (गर्ग, शाम): स्थानीय शहर के सदर बाजार में सोमवार शाम करीब 5 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब कार और मोटरसाइकिलों पर सवार करीब आधा दर्जन ठगों ने फिल्मी अंदाज में एक बर्तन विक्रेता दुकानदार को बातों में उलझाकर उसकी उंगली से सोने की अंगूठी उतार ली और मौके से फरार हो गए। दुकानदार तथा अन्य लोगों द्वारा पीछा करने पर एक आरोपी को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया गया, जबकि उसके बाकी साथी फरार होने में सफल रहे।

जानकारी के अनुसार बर्तन का कारोबार करने वाले अशोक कुमार ढिलवां के पुत्र हर्षित कुमार अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान एक कार में सवार युवकों में से 2 व्यक्ति दुकान पर आए और दुकानदार से चाकू तथा कुछ अन्य सामान दिखाने के लिए कहा। जब दुकानदार उन्हें सामान दिखाने लगा तो इसी दौरान 2 मोटरसाइकिलों पर सवार कुछ अन्य युवक भी वहां पहुंच गए।

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने दुकानदार को बातों में उलझाते हुए ‘गेम’ खेलने की बात कही। इस दौरान उन्होंने कथित तौर पर 20 हजार रूपए और एक सोने की अंगूठी दुकानदार के सामने रखकर खेल खेलने का नाटक किया। दुकानदार द्वारा मना करने के बावजूद आरोपियों ने कथित रूप से उसकी उंगली से सोने की अंगूठी उतार ली और तुरंत मौके से फरार हो गए। घटना के बाद दुकानदार और उसके साथियों ने आरोपियों का पीछा किया तथा उनमें से एक व्यक्ति को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!