पंजाब का नौजवान चीन बार्डर पर शहीद, साथी जवान को बचाता नदी में बहा

Edited By Vatika,Updated: 28 Jul, 2020 09:35 AM

punjab s youth martyred at china border

जिले के हलका बाघापुराना के अधीन पड़ते गांव डेमरू खुर्द का एक फौजी लखवीर सिंह (25) के चीन बार्डर पर शहीद हो गया।

मोगा/नत्थूवाला गर्बी(गोपी राऊके/राजवीर): जिले के हलका बाघापुराना के अधीन पड़ते गांव डेमरू खुर्द का एक फौजी लखवीर सिंह (25) के चीन बार्डर पर शहीद हो गया। गांव के सरपंच पन्ना सिंह ने बताया कि लखवीर सिंह 7 वर्ष पहले फौज में भर्ती हुआ था तथा वह देश के अलग-अलग जगहों में अपनी ड्यूटी निभा रहा था। 

उन्होंने बताया कि लखवीर सिंह का एक साथी फौजी जवान नदी में फिसल गया तथा उसको बचाते हुए लखवीर भी पानी के तेज बहाव में बह गया। सरपंच पन्ना सिंह का कहना था कि लखवीर सिंह के शव को गांव लाया जा रहा है। लखवीर सिंह का पिछले वर्ष ही विवाह हुआ था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!