बॉर्डर पर ड्यूटी दौरान पंजाब के नौजवान सैनिक की मौत, परिवर का हुआ हाल-बेहाल

Edited By Vatika,Updated: 14 Jun, 2021 02:25 PM

punjab s young soldier dies while on border duty

ब्लॉक नूरपुरबेदी के गांव गनूरा से संबंधित एक 34 वर्षीय नौजवान सैनिक की असम-चीन बॉर्डर पर ड्यूटी दौरान मौत हो गई।

नूरपुरबेदीः ब्लॉक नूरपुरबेदी के गांव गनूरा से संबंधित एक 34 वर्षीय नौजवान सैनिक की असम-चीन बॉर्डर पर ड्यूटी दौरान मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार 20 सिख रैजीमैंट का जवान गुरनिन्द्र सिंह  पुत्र हरबंस सिंह अपनी 10 जवानों की टुकड़ी के साथ असम-चीन बॉर्डर की तरफ बढ़ रहा था तो ऊंचाई होने के कारण उक्त स्थान पर ऑक्सीजन की भारी कमी पैदा हो गई। चाहे मौके पर ही सैनिक गुरनिन्द्र सिंह को फौज के अधिकारियों द्वारा चिकित्सा सहायता मुहैया करवाने का प्रयास किया गया। मगर देखते ही देखते उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और जिस कारण सैनिक गुरनिंद्र सिंह की मौत हो गई। 

परिजनों के अनुसार उनके पुत्र की 12 जून शनिवार को दोपहर समय मौत हुई है और जिस संबंधी उन्हें फौज के अधिकारियों द्वारा उसी दिन सांय करीब साढे 4 बजे फोन करके इसकी जानकारी दी गई। बताया जा रहा है कि सैनिक की मृतक देह को बॉर्डर ऐरिया से हैलीकॉप्टर से नीचे लाने के लिए दोपहर करीब डेढ बजे कोशिश आरंभ की गई थी। मगर मौसम खराब होने के चलते हैलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका।
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!