कोरोना को लेकर पंजाब के हालात खतरनाक, 24 घंटों में आए इतने केस

Edited By Vatika,Updated: 19 Apr, 2021 09:56 AM

punjab s situation is dangerous due to corona

कोरोना को लेकर पंजाब में हालात इतने खतरनाक हो गए हैं कि

जालंधर (रत्ता): कोरोना को लेकर पंजाब में हालात इतने खतरनाक हो गए हैं कि अब एक ही दिन में 4911 पॉजिटिव रोगी सामने आ गए हैं। वहीं राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों का आंकड़ा 3 लाख के पार पहुंच गया है। अब तक 3,00,042 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।

PunjabKesari

बीते 24 घंटों में 63 और लोगों के कोरोना से जंग हार जाने के बाद मृतकों का आंकड़ा 7910 पहुंच गया है। रविवार को मोहाली में एक बार फिर 800 से ज्यादा मरीज आए हैं। 880 नए मरीजों के साथ मोहाली में अब तक 36073 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं तथा आंकड़ों के हिसाब से जिला मोहाली पंजाब में दूसरे पायदान पर पहुंचने वाला है। फिलहाल दूसरे नंबर जालंधर है। इस जिले में अब तक 36725 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!