बिजली कटों से अब मिलेगी राहत, पंजाब का पहला मोनोपोल ग्रिड तैयार

Edited By Sunita sarangal,Updated: 12 Jun, 2022 03:28 PM

punjab s first monopole grid ready in ludhiana

कैबिनेट मिनिस्टर हरभजन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस ग्रिड के शुरू होने से जो पंजाब में बिजली के कट लग रहे हैं उससे राहत मिलेगी।

लुधियाना(अनिल/सलूजा): पंजाब के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ए.टी.ओ. द्वारा लाडोवाल जीटी रोड लुधियाना 220 केवी सब स्टेशन से राज्य के पहले 66 केवी मोनोपोल लाइन प्रोजैक्ट का उदघाटन किया गया। उन्होंने बताया कि पंजाब में पहली बार हुआ है कि पावर सप्लाई में सुधार लाने हेतु मोनोपोल लाइनों का इस्तेमाल किया गया है। इससे विशेष तौर पर शहर के घनी आबादी वाले इलाकों में रैगुलर व क्वालिटी भरपूर पावर सप्लाई प्रदान करने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि चाहे इसकी लागत काफी अधिक है, लेकिन उद्योगों व जनता को बेहतरीन सेवाएं देने को सरकार अपना फर्ज समझती है। कम जगह होने की वजह से पी.एस.पी.सी.एल. के लिए सब स्टेशन से 66 केवी ट्रांसमिशन लाइन को लाना मुश्किल था। जिस कारण मोनोपोलज के माध्यम से लाइन डालने की योजना बनी। इस 12 किलोमीटर डब्ल सर्किट लाइन को पी.एस.पी.सी.एल. द्वारा 16.25 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि 12 किलोमीटर लाइन में से लगभग 6 किलोमीटर मोनोपोलज पर है। भविष्य में मोनोपोलज का विस्तार अन्य इलाकों में भी किया जाएगा। 

बिजली मंत्री ने लाडोवाल सब स्टेशन में चल रहे कार्य का जायजा लिया
बिजली मंत्री द्वारा 220 केवल लाडोवाल सब स्टेशन में चल रहे कार्य का निरीक्षण भी किया गया। इस पर पी.एस.टी.सी.एल. द्वारा दूसरा 160, 220/66 पावर ट्रांसफार्मर 9.5 करोड़ रूपए की लागत से स्थापित किया जा रहा है। यह काम 15 जुलाई 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा। इसी तरह सब स्टेशन में 220 केवी ट्रांसमिशन सिस्टम से हॉट लाइन मेनटेनस टेक्नोलॉजी का भी निरीक्षण किया गया। बिजली मंत्री ने बताया कि बीते महीने पी.एस.पी.सी.एल. व पी.एस.टी.सी.एल. ने 8.5 करोड़ रूपए की लागत से दो 220 केवी सब स्टेशन बी.बी.एम.बी. जमालपुर को अपग्रेड किया गया है। 

PunjabKesari

खेतीबाड़ी सैक्टर हेतु वी.डी.एस. स्कीम 
बिजली मंत्री ने बताया कि पंजाब में धान के सीजन कारण खेतीबाड़ी ट्यूबवेल की उच्च समर्था की जरूरत को पूरा करने हेतु खेतीबाड़ी ट्यूबवेल कनेक्शनों के लोड में बढ़ौतरी को रेगुलर करने हेतु वी.डी.एस. स्कीम लागू की जा रही है। इसके लिए बकायदा गांवों में कैंप लगाए जा रहे हैं और सिर्फ 2700 रूपए की राशि अदा करके इस स्कीम का फायदा लिया जा सकता है।

अब पावर ग्रिड ओवर लोड नहीं होगे
डायरेक्टर टेक्निकल योगेश टंडन ने बताया कि यह सप्लाई 400 केवी नकोदर ग्रिड से 220 केवल लाडोवाल सब स्टेशन को आएगी और वहां से 66 केवी लाइन मोनोपोलज के माध्यम से अमलतास ग्रिड को जाएगी। जबकि इससे पहले 400 केवी ललतों कला ग्रिड से 66 केवी अमलतास, 66 केवी सुंदर नगर और 66 केवी जीटी रोड से 66 केवी चौड़ा बाजार को बिजली सप्लाई जाती थी और ओवर लोड होने की वजह से कट लगते थे। लेकिन इस नए बदल से अब ग्रिड ओवरलोड नहीं होगा और पावर सप्लाई प्रभावित नहीं होगी। इससे पहले पुलिस प्रशासन द्वारा बिजली मंत्री को लुधियाना पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर सुरभि मलिक, पुलिस कमिशनर लुधियाना, ए.डी.सी.पी. प्रगया जैन, चीफ इंजीनियर केन्द्रीय जोन लुधियाना परमिंदर सिंह खांबा भी उपस्थित थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!