पंजाब के ‘केजरीवाल’ बने नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी

Edited By Tania pathak,Updated: 26 Sep, 2021 10:25 AM

punjab s  kejriwal  became the new chief minister charanjit singh channi

कांग्रेस पार्टी की तरफ से चुनावों से ठीक पहले चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बना कर खेले गए मास्टर स्ट्रोक ने सभी विरोधी राजनीतिक पार्टियां चित कर दी हैं। पंजाब में लंबे समय बाद एक साधारण परिवार...

पटियाला (राजेश पंजौला) : कांग्रेस पार्टी की तरफ से चुनावों से ठीक पहले चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बना कर खेले गए मास्टर स्ट्रोक ने सभी विरोधी राजनीतिक पार्टियां चित कर दी हैं। पंजाब में लंबे समय बाद एक साधारण परिवार और अनुसूचित जाति वर्ग के व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाना कांग्रेस का सही फैसला साबित होता दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद चन्नी का केजरीवाल जैसा सादापन और आम आदमी जैसा भाषण लोगों को प्रभावित कर रहा है। नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के ‘केजरीवाल’ बन गए हैं। जिस तरह आम आदमी पार्टी के कन्वीनर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 15 साल दिल्ली पर राज करने वाली स्व. शीला दीक्षित को बतौर मुख्यमंत्री हरा कर इतिहास रच दिया था और लगातार तीसरी बार दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बना दी थी, उस तरह का माहौल पंजाब में चन्नी के नेतृत्व में पैदा होता दिखाई दे रहा है। 

चन्नी की तरफ से मुख्यमंत्री की सिक्योरिटी में तैनात 1 हजार से अधिक पुलिस मुलाजिमों और 50 से अधिक आलीशान गाडिय़ों के काफिले के बारे जो बयान दिया गया है, वह सिर्फ अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को ही नहीं बल्कि हर वर्ग के आम पंजाबी को बेहद प्रभावित कर रहा है। जब वह कहीं जाते हैं तो वह लोग खड़े देखकर खुद रुक कर उनके साथ फोटो करवाते हैं, जिससे लोगों को महसूस होता है कि चन्नी हमारा प्रतिनिधि है। अरविंद केजरीवाल का यह सादापन आम आदमी पार्टी को दिल्ली में लगातार सत्ता दिलवाता आ रहा है। चन्नी का यह सादापन कांग्रेस के लिए ‘संजीवनी बूटी’ साबित होता दिखाई दे रहा है।

इसमें कोई शक नहीं कि यदि कैप्टन अमरेंद्र सिंह के नेतृत्व में 2022 के चुनाव होते तो कांग्रेस को बड़ा नुक्सान होना था क्योंकि अफसरशाही में बुरी तरह घिरे कैप्टन ने अपने मंत्रियों, विधायकों और पार्टी के सीनियर नेताओं के अलावा आम पंजाबियों के साथ भी दूरियां बढ़ा ली थीं। मुख्यमंत्री को मिलना सपना ही बन कर रह गया था। परंतु चन्नी के मुख्यमंत्री बनने के बाद जहां पंजाब का अनुसूचित वर्ग बेहद खुश है, वहीं आम पंजाबी भी जात-पात से ऊपर उठ कर चन्नी के व्यवहार और उनकी सादगी से बेहद खुश है। कांग्रेस के इस मास्टर स्ट्रोक का 2022 में कांग्रेस को बड़ा फायदा मिलता दिखाई दे रहा है।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!