Punjab : रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदलीं, दो बच्चों के पिता की दर्दनाक मौत

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 28 Aug, 2026 05:45 PM

punjab raksha bandhan celebrations turn to tragedy

आज सुबह करीब 6:15 बजे एक दर्दनाक हादसे में दो बच्चों के पिता की जान चली गई। मृतक पिछले करीब दो माह से अबोहर में सडक़ निर्माण कार्य में मशीन चलाने का काम कर रहा था। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया।

अबोहर  (सुनील भारद्वाज): आज सुबह करीब 6:15 बजे एक दर्दनाक हादसे में दो बच्चों के पिता की जान चली गई। मृतक पिछले करीब दो माह से अबोहर में सडक़ निर्माण कार्य में मशीन चलाने का काम कर रहा था। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। जानकारी के अनुसार राजस्थान के बीकानेर जिले के नोखा क्षेत्र के गांव तात्त निवासी जितेंद्र पिछले दो माह से अबोहर में सडक़ निर्माण कार्य में लगी मशीन पर चालक के तौर पर काम कर रहा था।

आज सुबह वह सडक़ निर्माण स्थल के पास सो रहा था। इसी दौरान एक टिप्पर चालक द्वारा वाहन को पीछे करते समय कथित लापरवाही बरती गई और टिप्पर जितेंद्र के ऊपर चढ़ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर नगर थाना नं-1 की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

पुलिस ने मृतक के पिता के बयानों पर टिप्पर चालक गुरदेव सिंह के खिलाफ मुकदमा नंबर 28 दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 281 व 106 के तहत कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

परिजनों के अनुसार परिवार रक्षाबंधन का त्योहार मनाने की तैयारियों में जुटा था, लेकिन सुबह अचानक जितेंद्र की मौत की खबर मिलने से खुशियां मातम में बदल गईं। सूचना मिलते ही राजस्थान से उसके परिजन अबोहर पहुंचे। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों सहित परिवार को छोड़ गया है।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!