Edited By Vatika,Updated: 01 Sep, 2026 10:35 AM

पंजाब में आने वाले दिनों के मौसम को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की गई है।
चंडीगढ़: पंजाब में आने वाले दिनों के मौसम को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 1 से 5 सितंबर तक राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कुछ जगहों पर गरज के साथ बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
इसके अलावा गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में भी कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। सोमवार को भी पंजाब के करीब 9 जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया था, लेकिन पठानकोट को छोड़कर किसी अन्य जिले में बारिश दर्ज नहीं हुई। पठानकोट में 1.0 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू के आसपास ऊपरी वायुमंडल में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसका असर पंजाब के मौसम पर भी पड़ रहा है। इसके साथ ही मानसून ट्रफ अमृतसर और पटियाला के इलाकों से होकर गुजर रहा है। इसके कारण राज्य के कुछ हिस्सों में बादल बनने और बारिश होने की स्थिति बनी हुई है।