10 दिनों तक जिंदगी-मौत की लड़ाई लड़ने के बाद हार गया पंजाब पुलिस का जवान

Edited By Sunita sarangal,Updated: 01 Oct, 2022 05:01 PM

punjab police jawan died in road accident

सतनाम राय माता-पिता का इकलौता बेटा था। वह बरनाला के थाना सिटी में पी.सी.आर. में अपनी सेवाएं निभा रहा था।

बरनाला(कमलजीत): भीषण हादसे में गंभीर रूप से घायल बरनाला पुलिस के कांस्टेबल सतनाम राय शर्मा आखिर में मौत से हार गया। सतनाम राय माता-पिता का इकलौता बेटा था। वह बरनाला के थाना सिटी में पी.सी.आर. में अपनी सेवाएं निभा रहा था। बीती 20 सितंबर को मोहाली के क्रिकेट स्टेडियम में ड्यूटी से बरनाला लौटते समय पटियाला के पास सड़क दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कई दिनों तक जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ने के बाद  उसकी मौत हो गई।

सतनाम के इलाज के लिए सोशल मीडिया पर भी मदद की अपील की गई थी और लोगों ने इलाज के लिए बड़े स्तर पर मदद भी की। वहीं पंजाब पुलिस के डी.जी.पी. गौरव यादव ने भी ट्वीट कर सतनाम के इलाज के लिए हर संभव मदद देने का भरोसा दिया था। इस बीच आज सतनाम राय की इलाज के दौरान मौत हो गई। सतनाम के निधन की खबर के बाद बरनाला जिले में शोक की लहर दौड़ गई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!