पंजाब पुलिस व BSF ने ज्वाइंट सर्च ऑपरेशन के दौरान 5 करोड़ से अधिक की हैरोइन की बरामद

Edited By Mohit,Updated: 22 Aug, 2020 06:29 PM

punjab police and bsf recovered heroin

पंजाब पुलिस और बीएसएफ ने बीओपी नाओ बहराम के एरिया में से ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान............

फिरोजपुर (कुमार, आंवला, मनदीप): पंजाब पुलिस और बीएसएफ ने बीओपी नाओ बहराम के एरिया में से ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान 1 किलो से अधिक हैरोइन बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पकड़ी गई हैरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 5 करोड़  से अधिक बताई जाती है।  

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पंजाब पुलिस सटाफ और बीएसएफ की 2 बटालियन ने पीओपी नाओ बहराम की एरिया में ज्वाइंट सर्च ऑपरेशन चलाया और इस ऑपरेशन के दौरान पिलर नंबर 224/3 के एरिया से खेतों में छुपा कर रखी गई है हैरोइन बरामद हुई। यह हैरोइन पाकिस्तानी तस्करों द्वारा भेजी गई थी पुलिस व बीएसएफ द्वारा इस बरामदगी को लेकर कार्यवाही की जा रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!