Punjab : नगर निगम की इस इलाके में बड़ी कार्रवाई, कोठियों का चल रहा अवैध निर्माण रुकवाया

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 10 Sep, 2024 11:27 PM

punjab municipal corporation takes big action in this area

शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम का बड़ा एक्शन देखने को मिला है। बताया जा रहा है कि कमिश्नर के निर्देशों पर गत दिवस गुलमोहर सिटी एक्सटैंशन में निगम अधिकारियों द्वारा बड़ा एक्शन लिया गया है।

जालंधर : शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम का बड़ा एक्शन देखने को मिला है। बताया जा रहा है कि कमिश्नर के निर्देशों पर गत दिवस गुलमोहर सिटी एक्सटैंशन में निगम अधिकारियों द्वारा बड़ा एक्शन लिया गया है। 

जानकारी अनुसार  गुलमोहर सिटी एक्सटैंशन में एक डीलर द्वारा बनाई जा रही 5 अवैध कोठियों के निर्माण को नगर निगम द्वारा गत दिवस रुकवा दिया गया था लेकिन आज जब नगर निगम की टीम दोबारा उक्त कॉलोनी में गई तो उन कोठियों का काम दोबारा चालू हो गया था जिस पर नगर निगम अधिकारियों ने एक्शन में आते हुए उनका सारा सामान जब्त कर लिया है। टीम ने पाया कि वहां एक अन्य डीलर द्वारा पांच और कोठियां बनाई जा रही हैं जिनका फिनिशिंग का काम चल रहा था परंतु उनका कोई नक्शा पास नहीं करवाया गया था। इस दौरान कई अन्य मकानों का भी निर्माण कार्य रुकवा दिया गया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!