Punjab: इस इलाके में दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत का माहौल

Edited By Kamini,Updated: 05 Aug, 2024 07:04 PM

punjab leopard seen in this area panic among people

जंगली जीव विशेष रूप से तेंदुआ भटक कर गांवों की ओर रूख कर रहे हैं। घर के आगे से उनकी एक बकरी को तेंदुए ने उठा लिया।

नंगल : नंगल के साथ लगती शिवालिक की पहाड़ियों से जंगली जीव विशेष रूप से तेंदुआ भटक कर गांवों की ओर रूख कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बीती शाम नंगल सब डवीजन के गांव हम्‍बेवाल में सामने आया है, जब एक तेंदुए ने एक गरीब परिवार की बकरी को उठा लिया। इस संबंध में जानकारी देते पीड़ित राम लाल ने बताया कि हमारे गांव के साथ जंगल का एरिया है और अक्‍सर इस एरिया में तेंदुए हमारे बाड़ों से बकरियां, कुत्ते या अन्‍य जानवरों को उठा ले जाते हैं। 

यह भी पढ़ें : School जा रही छात्रा को मिली दर्दनाक मौ/त, दूर तक घसीटता ले गया ट्रक

उन्‍होंने बताया कि बीती शाम को सायं करीब 7 बजे उनके घर के आगे से उनकी एक बकरी को तेंदुए ने उठा लिया। उन्‍होंने बताया कि बकरी के चिल्‍लाने की आवाज सुनकर जब लोग भागे तो तेंदुए ने बकरी को मारकर वहीं छोड़कर भाग गया। उन्‍होंने बताया कि इसी सूचना तुरंत जंगली जीव विभाग और डीएफओ को दी गई। इस घटना संबंधी मौके पर पहुंचे ब्‍लॉक अधिकारी सुखबीर सिंह, गार्ड जगवीर सिंह और अमृत लाल शर्मा ने बताया कि उन्‍होंने डीएफओ कुलराज सिंह के दिशा निर्देशों पर मौके की स्थिति का जायजा लिया और पीड़ित राम लाल की मृतक बकरी की जांच की जिससे पता चलता है कि बकरी तेंदुए का ही शिकार हुई है।

उन्‍होंने बताया कि 23 जुलाई को भी तेंदुए ने रामलाल की एक बकरी पर हमला किया था। पीड़ित राम लाल और अन्‍य लोगों ने बताया कि जंगल में 2 तेंदुए देखे गए जिनमें से लोगों ने एक तेंदुए को कैमरे में कैद कर लिया। विभाग द्वारा जल्‍दी ही तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जा रहा है और पीड़ित बकरियों का केस बनाकर उच्‍चाधिकारियों को भेजा जा रहा है ताकि नियमानुसार गरीब राम लाल की सहायता की जा सके। उन्‍होंने लोगों से अपील की है कि वे रात के समय बाहर की लाईटें जलाकर रखें और बाहर निकलते समय डंडा या टॉर्च अपने साथ रखें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!