पंजाब: निहंग बाणे में आए लोगों ने रातों-रात बड़ी वारदात को दिया अंजाम! CCTV आई सामने

Edited By Kamini,Updated: 29 Apr, 2026 05:26 PM

punjab individuals clad in nihang attire perpetrate major crime

कपूरथला में एक बहुत ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां रातो-रात एक बिल्डिंग ध्वस्त कर दिया गया।

कपूरथला : कपूरथला में एक बहुत ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां रातो-रात एक बिल्डिंग ध्वस्त कर दिया गया। न तो भूकंप आया, न कोई प्राकृतिक आपदा आई, न ही बुलडोजर चला, फिर भी कुछ ही घंटों में बिल्डिंग गिर गई।

PunjabKesari

इसके पीछे का सच जमीन के झगड़े और कथित लैंड माफिया से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोप है कि निहंग वेश में आए कुछ लोगों ने रात में अचानक हमला किया और कुछ ही घंटों में खड़ी बिल्डिंग में तोड़फोड़ कर दी। यह घटना कपूरथला के गांव मियानी बाकरपुर की बताई जा रही है।

PunjabKesari

मालिकाना हक को लेकर कोर्ट में केस चल रहा था

जानकारी के मुताबिक, इस जमीन को लेकर 2 पार्टियों के बीच मालिकाना हक का केस कोर्ट में पेंडिंग था। कथित तौर पर कोर्ट की कार्रवाई पूरी होने से पहले यह कार्रवाई की गई। चौकीदार ने परिवार को बताया लेकिन परिवार डर के मारे मौके पर नहीं पहुंचा।

PunjabKesari

रात में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार ने पीड़ित परिवार को फोन करके बताया कि निहंग सिंह के भेष में कुछ लोग उनकी बिल्डिंग गिरा रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस को भी बताया गया लेकिन परिवार डर के मारे मौके पर नहीं पहुंच सका और दूर से ही पूरी घटना देख रहा था। सुबह जैसे ही यह खबर इलाके में फैली, लोग मौके पर पहुंच गए।

PunjabKesari

बिल्डिंग की हालत देखकर हर कोई हैरान रह गया। यह नजारा किसी भूकंप जैसी तबाही से कम नहीं लग रहा था। पूरी घटना घटनास्थल के पास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई। कैमरे में देखा जा सकता है कि कुछ लोग ट्रैक्टर की मदद से बिल्डिंग गिरा रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि CCTV फुटेज के आधार पर दोषियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!