पंजाब सरकार ने पटियाला हिंसा मामले में 2 एस.एच.ओ. का किया तबादला

Edited By Kamini,Updated: 30 Apr, 2022 06:08 PM

punjab government transfers 2 shos in patiala violence case

मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेश पर पंजाब सरकार ने आज पटियाला रेंज के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आई.जी.).............

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेश पर पंजाब सरकार ने आज पटियाला रेंज के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आई.जी.), पटियाला के सीनियर पुलिस कप्तान (एस.एस.पी.) और एस.पी. का तुरंत तबादला कर दिया। इसके अलावा थाना लाहौरी गेट के एस.एच.ओ. गुरप्रीत सिंह और कोतवाली के एस.एच.ओ. बिक्रम सिंह को भी हटा दिया गया है। गौरतलब है कि कल पटियाला में उस वक्त जबरदस्त तनाव का माहौल था जब दोनों गुटों में सीधी भिड़ंत हो गई थी। काली माता मंदिर के पास झड़पों को रोकने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग भी की।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!