Good News: मान सरकार ने इन कर्मचारियों की बढ़ा दी Salary, जानें कितनी हुई वृद्धि

Edited By Vatika,Updated: 16 Jan, 2025 03:08 PM

punjab government gives gift to employees increases salary

इसके बाद आज पंजाब सरकार द्वारा बड़ा फैसला लिया गया।

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने पनबस के कच्चे कर्मियों का वेतन बढ़ा दिया है। सरकार द्वारा आउट सोर्स के तहत कर्मचारियों के वेतन में 5 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है। यह लाभ ड्राइवर और कंडक्टरों के अलावा वर्कशॉप कर्मचारियों को भी मिलेगा। जानकारी के अनुसार, 1 नवंबर 2024 तक एक साल पूरा करने वालों को यह लाभ मिलेगा। इन कर्मचारियों को 1 नवंबर से 5 फीसदी वृद्धि से वेतन मिलेगा।

गौरतलब है कि  पिछले दिनों इन कर्मचारियों ने 3 दिन के लिए चक्का जाम किया था, जिसके बाद राज्य भर में लगभग 300 के करीब सरकारी बसों को ब्रेक लग गई थी। इसके बाद गत दिवस ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत भुल्लर ने पनबस के कच्चे कर्मियों के साथ मीटिंग करके कई मांगे मानने का भरोसा दिया था। इसके बाद आज पंजाब सरकार द्वारा इन कच्चे कर्मियों के हक में बड़ा फैसला लेते हुए वेतन में 5 फीसदी का बढ़ावा किया गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!