Edited By Vatika,Updated: 26 Aug, 2026 03:41 PM

भारतीय एयर फोर्स में सेवा निभा रहे समाना की ढिल्लों कॉलोनी निवासी एक युवक और
समाना: भारतीय एयर फोर्स में सेवा निभा रहे समाना की ढिल्लों कॉलोनी निवासी एक युवक और उसकी पत्नी की गुजरात के जामनगर में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों के शवों का समाना पहुंचने पर सरकारी सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मृतक दंपति की शादी महज 4 महीने पहले ही हुई थी।
परिवार के अनुसार, गुरविंदर सिंह (28) पुत्र गुरमीत सिंह निवासी समाना (फतेहपुर वाले) और उनकी पत्नी लवलीन कौर (26) रविवार को मोटरसाइकिल पर जामनगर जा रहे थे। इसी दौरान किसी वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
बताया जाता है कि गुरविंदर सिंह करीब साढ़े 7 साल पहले भारतीय वायुसेना में LAC ऑटो टैंक के पद पर भर्ती हुए थे और जामनगर स्टेशन पर वायुसेना में अपनी सेवाएं निभा रहे थे।