Edited By Subhash Kapoor,Updated: 21 Feb, 2022 12:01 AM

राज्य में आज विधानसभा चुनाव संपन्न हो गए हैं। पंजाब में कुल 117 विधानसभा सीटों के लिए आज सुबह 8 बजे से वोट डालने की प्रक्रिया शुरू हुई और शाम 6 बजे तक चली।
जालंधर : राज्य में आज विधानसभा चुनाव संपन्न हो गए हैं। पंजाब में कुल 117 विधानसभा सीटों के लिए आज सुबह 8 बजे से वोट डालने की प्रक्रिया शुरू हुई और शाम 6 बजे तक चली। पंजाब के 2,14,99,804 मतदाताओं में 1,46,92,982 लोगों ने मतदान किया। पंजाब में सबसे ज्यादा मतदान मानसा जिले में हुआ है, जहां पर मतदान 78.7 प्रतिशत रहा है और अमृतसर में सबसे कम 61.2 प्रतिशत मतदान हुआ है।
रिपोर्ट के अनुसार शाम 6 बजे तक राज्य में 70.20 प्रतिशत मतदान हुआ है। पंजाब विधानसभा चुनाव का मतदान खत्म होने के बाद मतदान अधिकारियों ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वी.वी.पी.ए.टी. को सील कर दी। इस विधानसभा चुनाव में दिलचस्प बात यह भी है कि कई राजनीतिक दल पहली बार मैदान में उतर रहे हैं। इस तरह से अब राज्य के 1304 उम्मीदवारों का भविष्य ई.वी.एम. मशीन में बंद हो चुका है, जिसका 10 मार्च यानी चुनावी परिणाम वाले दिन ही पता चलेगा कि किस उम्मीदवार के माथे पर तिलक लगता है। इस बार 77.20 % वोटिंग हुई है जबकि 2017 के चुनाव में 77% वोटिंग हुई थी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here