चुनाव ऑब्जर्वर DIG नवीन सैनी ने दीनानगर का किया दौरा, चुनाव प्रबंधों का लिया जायजा

Edited By Kalash,Updated: 13 Jun, 2026 01:02 PM

election observer dig naveen saini visited dinanagar

नगर परिषद चुनाव के मद्देनजर नियुक्त किए गए चुनाव ऑब्जर्वर DIG नवीन सैनी ने शनिवार को दीनानगर का दौरा कर चुनाव प्रबंधों का जायजा लिया।

गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): नगर परिषद चुनाव के मद्देनजर नियुक्त किए गए चुनाव ऑब्जर्वर DIG नवीन सैनी ने शनिवार को दीनानगर का दौरा कर चुनाव प्रबंधों का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने अलग-अलग पोलिंग बूथों का मुआयना किया और चुनाव ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत की और चुनाव प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली।

DIG नवीन सैनी ने सुरक्षा प्रबंधों का भी मुआयना किया और पुलिस अधिकारियों को हिदायत दी कि वोटिंग के दौरान अमन-कानून की स्थिति हर हालत में बरकरार रखी जाए। उन्होंने कहा कि चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से करवाना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने पोलिंग स्टाफ से कहा कि वे चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करें और वोटरों को किसी भी तरह की परेशानी न होने दें। इस दौरान उन्होंने वोटिंग केंद्रों पर मौजूद सुविधाओं, सुरक्षा इंतजामों और चुनाव सामग्री का भी जायजा लिया।

प्रशासनिक अधिकारियों ने DIG को चुनाव की तैयारियों के बारे में जानकारी दी। दौरे के दौरान पुलिस और सिविल प्रशासन के सीनियर अधिकारी भी मौजूद थे। DIG नवीन सैनी ने इंतजामों पर खुशी जताई और उम्मीद जताई कि चुनाव शांति और आसानी से सम्पन्न होगें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!