पंजाब विधान सभा चुनावः अकाली-दल बसपा गठजोड़ ने जारी किया मेनिफेस्टो

Edited By Urmila,Updated: 15 Feb, 2022 04:59 PM

punjab election manifesto released by akali dal bsp alliance

अकाली दल-बसपा गठजोड़ का आज अपना मेनिफेस्टो जारी कर दिया गया है। अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल के नेतृत्व में यह मेनिफेस्टों जारी हुआ है। मेनिफेस्टों अंग्रेजी और पंजाबी भाषा ...

चंडीगढ़ः अकाली दल-बसपा गठजोड़ का आज अपना मेनिफेस्टो जारी कर दिया गया है। अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल के नेतृत्व में यह मेनिफेस्टों जारी हुआ है। मेनिफेस्टों अंग्रेजी और पंजाबी भाषा में लिखा गया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी सरकार आने पर बुढ़ापा पेंशन 1500 रुपए मिल रही है अब 3100 रुपए कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शगुन स्कीम बादल साहिब ने शुरू की थी तो उस समय 15000, फिर 51000 कर दी गई थी अब 75000 रुपए दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिनके पास घर नहीं है लगभग एक वर्ष में 1 लाख घर बनाकर दिए जाएंगे और 5 वर्ष में 5 लाख घर बनाए कर दिए जाएंगे। 

यह भी पढ़ेंः अश्विनी कुमार का कांग्रेस से इस्तीफा, 46 साल बाद पार्टी से हुए अलग...बोले- अब देश के लिए करूंगा काम

सुखबीर बादल ने कहा कि सरकार आने पर भाई घनैया स्कीम भी दोबारा शुरू की जाएगी जो कांग्रेस सरकार ने बंद कर दी है। भाई घनैया स्कीम दौरान पहले 2 लाख मेडिकल इंश्योरैंस था अब यह बढ़ाकर 10 लाख रुपए कर दिया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि एक स्टूडेंड कार्ड स्कीम लेकर आएंगे। इस स्कीम दौरान जिसने कहीं भी एडमिशन करवानी है चाहे वह दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़ या विदेश में तो अकाली दल की तरफ से 10 लाख रुपए दिए जाएंगे परंतु इसके लिए जहां आप एडमिशन ले रहो हों वहां से पत्र आने पर ही इस स्कीम फायद ले सकेंगे।

यह भी पढ़ेंः रिवायती पार्टियों ने 70 वर्षों में पंजाब को बहुत लूटा, सरकार बनेगी तो जांच करवाएंगे : केजरीवाल

इस दौरान बादल ने कहा कि वह सबसे पहले सरकारी स्कूलों का ढांचा व सरकारी अस्पतालों की नुहार बदलने पर जोर देंगे। गांव के स्कूलों में लेबोरेट्रीज व स्टेडियम बनाए जाएंगे। हर एक हलके में 10 मेगा स्कूल खोले जाएंगे। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए 33 प्रतिशत सीटें रिजर्व रखी जाएंगी। चंडीगढ़ में फिल्म सिटी बनाई जाएगी। पंजाब में 6 यूनिवर्सिटीज बनाई जाएंगी। इसके अलावा स्किल यूनिवर्सिटीज बनाई जाएगी। हर घर में 400 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी। 

यह भी पढ़ेंः ध्वनि प्रदूषण कंट्रोल करने को लेकर चुनाव आयोग सख्त, राजनीतिक दलों को 12 नोटिस जारी

नीले कार्ड धारक महिलाओं को 2 हजार रुपए, सरकारी कर्मचारियों लिए 2004 पेंशन स्कीम लागू की जाएगी। किसानों की आमदन तीन गुना तक बढ़ाने का काम किया जाएगा, फसल बीमा पर 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। खेतीबाड़ी के लिए डीजल 10 प्रतिशत दिया जाएगा। फल, सब्जियां दूध पर एम.एस.पी. लेकर आएंगे, गरीब व जरूरतमंद लोगों के लिए नीले कार्ड बनाए जाएगे। दुकानदारों को 10 लाख रुपए इंश्योरेंस, आग लगने पर 10 लाख रुपए दिए जाएंगे। व्यापारियों जो बैंक से लोन लेते हैं उनके लिए 5 प्रतिशत सब्सिडी वह देंगे और बाकी 5 प्रतिशत सब्सिडी व्यापारी स्वयं देंगे, दूसरी तरफ 50 लाख तक लोन लेने वालों के लिए 3 प्रतिशत देंगे। इसके अलावा अकाली दल ने मेनिफेस्टों में कई अन्य घोषणाएं जारी की हैं।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!