Punjab : नशा तस्कर के अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा, नगर कौंसिल टीम की बड़ी कार्रवाई

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 27 Aug, 2026 12:52 AM

punjab demolition drive against drug smuggler s illegal construction

पंजाब पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम और नगर कौंसिल द्वारा अवैध कब्‍जों को हटाने की शुरू की गई मुहिम के तहत आज नंगल के राजनगर/ शहीद भगत सिंह नगर में नगर कौंसिल की टीम ने पुलिस बल के साथ कथित नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए...

नंगल (सैनी): पंजाब पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम और नगर कौंसिल द्वारा अवैध कब्‍जों को हटाने की शुरू की गई मुहिम के तहत आज नंगल के राजनगर/ शहीद भगत सिंह नगर में नगर कौंसिल की टीम ने पुलिस बल के साथ कथित नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जे.सी.बी. मशीन से अवैध निर्माण को हटाया।

इस संबंध में जानकारी देते नंगल के डी.एस.पी. नवीनपाल सिंह लेहल ने बताया पुलिस द्वारा नशा तस्करी से जुड़े व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जा रही है और नगर कौंसिल नंगल की ओर से कथित शिव कुमार उर्फ बंटी निवासी राज नगर नंगल के खिलाफ उसके मकान के सामने कथित तौर पर किए गए अतिक्रमण तथा अवैध निर्माण को गिराने के संबंध में पुलिस सहायता मांगी गई थी।

इस दौरान पुलिस द्वारा शिव कुमार उर्फ बंटी का आपराधिक रिकॉर्ड चेक किया गया। उन्‍होंने बताया कि कथित उक्‍त व्‍यक्ति के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कथित 3 मामले दर्ज हैं और वह नशा तस्करी से संबंधित गतिविधियों में संलिप्त रहा है। पुलिस सहायता के बीच आज नगर कौंसिल नंगल की टीम द्वारा उक्त व्यक्ति के कथित अवैध निर्माण को गिराने की कार्रवाई की गई।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!