Punjab : पंजाब की बेटी ने रचा इतिहास, न्यायिक सेवा में हासिल किया यह मुकाम

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 28 Sep, 2025 10:07 PM

punjab daughter of punjab creates history

बठिंडा ज़िले के कस्बा मौड़ मंडी की बेटी तानिया ने हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा (Judicial Service) की परीक्षा में आठवां रैंक हासिल कर क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन किया है। तानिया की यह उपलब्धि पूरे बठिंडा ज़िले के लिए गर्व का विषय है।

बठिंडा (विजय वर्मा): बठिंडा ज़िले के कस्बा मौड़ मंडी की बेटी तानिया ने हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा (Judicial Service) की परीक्षा में आठवां रैंक हासिल कर क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन किया है। तानिया की यह उपलब्धि पूरे बठिंडा ज़िले के लिए गर्व का विषय है।

तानिया इससे पहले बठिंडा बार काउंसिल की सदस्य रही हैं और अधिवक्ता के रूप में सेवाएँ दे चुकी हैं। परीक्षा में सफलता हासिल करने के बाद अब वह न्यायिक अधिकारी (जज) के रूप में कार्य करेंगी। अपनी सफलता का श्रेय तानिया ने अपने माता-पिता राकेश कुमार और रेखा रानी को दिया है। उन्होंने हर कदम पर तानिया का हौसला बढ़ाया और मज़बूत आधार दिया। तानिया को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बठिंडा की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने भी तानिया को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह उपलब्धि बठिंडा की बेटियों के लिए प्रेरणादायक मिसाल है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!