बैठक के बाद खड़गे का बड़ा बयान, सोनिया-राहुल की अगुवाई में चुनाव लड़ेगी पंजाब कांग्रेस

Edited By Tania pathak,Updated: 22 Jun, 2021 12:58 PM

punjab congress will contest the elections under leadership of sonia rahul

पंजाब में जारी घमासान के बीच आज सोनिया गांधी और कैप्टन अमरिंदर सिंह की बैठक खत्म हो गई है..

चंडीगढ़: पंजाब में जारी घमासान के बीच आज सोनिया गांधी और कैप्टन अमरिंदर सिंह की बैठक खत्म हो गई है। इसके तुरंत बाद ही बैठक में मौजूद और पंजाब कांग्रेस के कलेश पर ड्राफ्ट तैयार करने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे का बड़ा बयान सामने आया है। इस बारे में बयान देते हुए खड़गे ने कहा कि पंजाब कांग्रेस अब राहुल गांधी और सोनिया गांधी की अगुवाई में आने वाला विधानसभा चुनाव लड़ेगी। इतना ही नहीं खड़गे ने कहा कि सभी लोग आपस में इक्कठे होकर चुनाव लड़ने को तैयार हो गए है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि मध्यप्रदेश, राजस्थान के बाद अब पंजाब में भी कांग्रेस में गुटबाजी देखने को मिल रही है। जिसको हाईकमान की तरफ से तुरंत सुलझाने की कोशिश जारी है। पंजाब में अगले वर्ष होने वाले चुनावों को देखते हुए हाईकमान कोई भी रिस्क लेना पसंद नहीं कर रही। इसी के चलते रोजाना पंजाब के विधायकों और सांसदों के साथ-साथ कैप्टन की कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से बैठकों का सिलसिला जारी है।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!