पानी की बौछारों के बीच पंजाब कांग्रेस का प्रदर्शन, बैरिकेड पर चढ़े राजा वड़िंग (देखें तस्वीरें)

Edited By Vatika,Updated: 16 Jun, 2022 02:12 PM

punjab congress protest

नेशनल हेराल्ड प्रकरण में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा ई.डी. से पूछताछ के विरोध में

चंडीगढ़ः नेशनल हेराल्ड प्रकरण में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा ई.डी. से पूछताछ के विरोध में पंजाब कांग्रेस वर्करों में भारी रोष है। इसके चलते आज पंजाब कांग्रेस के प्रधान राजा वड़िंग के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और वर्करों द्वारा चडीगढ़ में प्रदर्शन किया गया। चंडीगढ़ में इकट्ठे हुए कांग्रेसी वर्करों ने राज भवन का घेराव करने जाने से पहले ही पुलिस ने बैरीकेड लगाकर पंजाब कांग्रेस भवन नजदीक रोक लिया।

PunjabKesari

इस मौके पर पंजाब कांग्रेस के प्रधान राजा वड़िंग ने कहा कि राहुल गांधी ने ऐसा क्या किया, जो उन्हें 3 बार बुलाया गया। दिल्ली पुलिस  ने आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दफ्तर में दाखिल होकर हमारे सासंदों से मारपीट की। ऐसी सियासत पहले कभी नहीं देखी।

PunjabKesari

प्रदर्शन दौरान पंजाब कांग्रेस के प्रधान राजा वड़िंग और यूथ कांग्रेस के प्रधान बरिंदर ढिल्लों बैरिकेड में चढ़ गए। राजा वड़िंग की पुलिस के साथ बहस भी हुई। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने पानी की बौछारें मारकर उन्हें रोका। जिसके बाद करीब 90 कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया।

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!