पंजाब निकाय चुनाव: कैप्टन का करिश्मा बरकरार, सुखबीर को भी संजीवनी

Edited By Vatika,Updated: 18 Feb, 2021 10:34 AM

punjab civic poll results

पंजाब निकाय चुनाव में कै. अमरेंद्र सिंह के करिश्मे से कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज की है।

चंडीगढ़(अश्वनी कुमार): पंजाब निकाय चुनाव में कै. अमरेंद्र सिंह के करिश्मे से कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज की है। कांग्रेस ने नगर परिषद/नगर पंचायत की 1817 में से 1102 सीटों पर अभूतपूर्व जीत के साथ नगर निगम की 351 में से 271 सीटों पर परचम लहराया है, जबकि शिरोमणि अकाली दल को नगर परिषद/नगर पंचायत में 252 और नगर निगम में 33 सीटों पर विजय प्राप्त हुई है। विधानसभा चुनाव में तीसरे नंबर पर खिसका अकाली दल भाजपा के साथ गठबंधन टूटने के बावजूद इन चुनावों में दूसरे स्थान पर रहा है। इस लिहाज से अकाली दल और उसके अध्यक्ष सुखबीर बादल के लिए ये नतीजे एक संजीवनी की तरह हैं।उधर, आम आदमी पार्टी को नगर परिषद/नगर पंचायत में 51 सीटों पर जबकि नगर निगम की 9 सीटों पर जीत मिली है। भाजपा को नगर परिषद/नगर पंचायत में 29 जबकि नगर निगम में 20 सीटों पर जीत मिली है। 

‘आजाद उम्मीदवारों का दिखा जलवा’
निकाय चुनाव में आजाद उम्मीदवारों का खूब जलवा रहा है। आजाद उम्मीदवारों ने नगर परिषद/नगर पंचायत की 374 सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि नगर निगम की 18 सीटों पर भी कब्जा जमाया है। इस कड़ी में बहुजन समाज पार्टी ने नगर परिषद/नगर पंचायत की 5 सीटों पर जीत प्राप्त की है। वहीं, नगर परिषद/नगर पंचायत की अन्य 4 सीटों पर उम्मीदवारों ने जीत का परचम लहराया है।

                किसने कितनी सीटें जीतीं
 

नगर निगम कांग्रेस  अकाली दल             भाजपा    आप  बसपा आजाद
बठिंडा 43      7      0    0     0     0
अबोहर 49 1 0 0 0 0
पठानकोट 36 1 12 0 0 1
बटाला 36 6 4 3 0 1
होशियारपुर 41 0 3 2 0 4
कपूरथला 45 3 0 0 0 2
मोगा 20 15 1 4 0 10
कुल 270 33 20 9 0 18


   

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

 

 

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!