Edited By Kalash,Updated: 20 Feb, 2025 05:19 PM

बसों में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है।
पंजाब डेस्क : बसों में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार जालंधर और लुधियाना में पी.आर.टी.सी. पनबस कर्मचारियों ने बस स्टैंड को बंद कर दिया है। इस दौरान सरकारी के साथ-साथ प्राइवेट बसों को भी बस स्टैंड में आने-जाने नहीं दिया जा रहा है। इस कारण यात्रियों को खूब परेशानी का सामने करना पड़ रहा है।
बता दें कि पी.आर.टी.सी. व पनबस के कच्चे कर्मचारियों द्वारा जालंधर और लुधियाना में बस स्टैंड को बंद किया गया है। तनख्वाह न आने के कारण कच्चे कर्मचारियों द्वारा ये कदम उठाया गया है। उनका कहना है कि जब तक उनकी तनख्वाह नहीं आ जाती वह बस स्टैंड को बंद रखेंगे। वहीं इस दौरान लोगों को खूब परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here