बाढ़ की चपेट में पंजाब के ये इलाके, प्रशासन ने जारी किया High Alert

Edited By Kalash,Updated: 17 Aug, 2025 02:39 PM

punjab areas hit by flood

अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें।

दीनानगर (गोराया): पंजाब के मौसम में बदलाव और दरियाओं में बढ़ते जलस्तर के कारण पंजाब के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। प्रशासन ने गुरदासपुर जिले के कुछ गांवों को हाई अलर्ट पर रखा है और लोगों को सावधान रहने को कहा है।

ताजा जानकारी के अनुसार रावी दरिया में 1,50,000 क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़े जाने के कारण डेरा बाबा नानक के धर्मकोट, पतन, गुरचक और घणिए के बेट गांवों में खतरे के हालात है। इसी तरह कलानौर के गांव चंदुवडाल, कमालपुर जटा और दीनानगर क्षेत्र के काना, चौतरा, चकरी, सलाच, आध जैनपु और ठाकुरपुर आदि गांवों में भी बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

सरकार और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे दरियाओं और नहरों के पास न जाएं, अपने घरों में सुरक्षित रहें और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!