Punjab: दर्दनाक हादसे में बाप-बेटे की मौ+त,  मंजर देख कांप गए लोग...

Edited By Vatika,Updated: 27 Jun, 2025 04:59 PM

punjab accident 2 died

इस हादसे में पिता बसंत सिंह (50) और पुत्र करमजीत सिंह (25) की मौत हो गई।

मोगा: मोगा के कस्बा बाघा पुराना के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, एक तेज़ रफ्तार क्रेटा कार और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में पिता बसंत सिंह (50) और पुत्र करमजीत सिंह (25) की मौत हो गई।

accident father son

जानकारी के मुताबिक, दोनों पिता-पुत्र अपने मोटरसाइकिल में पेट्रोल डलवाकर रोड पर चढ़ ही रहे थे कि अचानक तेज़ रफ्तार से आ रही क्रेटा कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और थोड़ी ही देर में उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!