Edited By Subhash Kapoor,Updated: 04 Mar, 2022 11:02 PM

पंजाब में कोरोना के 424 पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं।
लुधियाना (सहगल) : पंजाब में कोरोना के 424 पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। आज 116 मरीजों को डिस्चार्ज करने के बाद उक्त संख्या सामने आई है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य में 94 पॉजिटव मरीज सामने आए। इनमें से एक मरीज की मौत हो गई। मृतक जालंधर का रहने वाला था। आज सर्वाधिक मरीजों वाले जिलों में साहिबजादा अजीत सिंह नगर में 17, जालंधर में 16, बठिंडा में 11, कपूरथला में 7 तथा पठानकोट व होशियारपुर में 6-6 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। शेष जिलों में संख्या इससे कम बताई जा रही है। राज्य में पॉजिटिविटी दर 47 प्रतिशत दर्ज की गई। विभिन्न जिलों के अस्पतालों में 42 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं, जबकि पांच वैंटीलेटर पर। 12 मरीजों को उपचार के लिए आई.सी.यू. मे रखा गया है। आज 20994 सैंपल जांच के लिए भेजें गए थे, जिनमें 94 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here