जेईई मेन की परीक्षा में बठिंडा के पुलकित गोयल ने देश भर में हासिल किया पहला रैंक

Edited By Tania pathak,Updated: 15 Sep, 2021 05:59 PM

pulkit goyal secured first rank across the country in jee main exam

जेईई मेन परीक्षा के परिणाम में बठिंडा के पुलकित गोयल ने देश भर में पहला स्थान हासिल कर बठिंडा का नाम रोशन किया।

बठिंडा (विजय): जेईई मेन परीक्षा के परिणाम में बठिंडा के पुलकित गोयल ने देश भर में पहला स्थान हासिल कर बठिंडा का नाम रोशन किया। उसने 99.88 अंक लेकर जहां पहला स्थान हासिल किया वहीं सबसे आगे रहने वाले 18 विद्यार्थियों में भी शामिल हुआ। उसके पिता विजय गोयल व माता नीलम रानी खुशी से फूले नहीं समा रहे। उसके माता-पिता का कहना है कि यह मुकाम उसकी मेहनत व दृढ़ता का परिणाम है। 

पुलकित का जन्म 2003 में हुआ, 12वीं कक्षा तक वह टॉप पोजीशन पर ही रहा। 10वीं में भी उसने 98.6 अंक और 12वीं में 94.8 अंक हासिल किए थे। सेंट जोसफ स्कूल से उसने 10वीं कक्षा तक पढ़ाई की और बाद में जेईई मेन की तैयारी के लिए कोटा चला गया। वह रोजाना 7-8 घंटे कड़ी मेहनत से पढ़ाई करता था। 

 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!