लुधियाना में शराब के ठेके के कर्मचारी की पीट-पीटकर हत्या

Edited By PTI News Agency,Updated: 28 May, 2020 03:44 PM

pti punjab story

लुधियाना, 28 मई (भाषा) पंजाब के लुधियाना जिले में शराब देने से इनकार करने पर दुकान के एक कर्मचारी की चार लोगों ने कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी।

लुधियाना, 28 मई (भाषा) पंजाब के लुधियाना जिले में शराब देने से इनकार करने पर दुकान के एक कर्मचारी की चार लोगों ने कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि हमलावरों ने यहां से करीब 25 किलोमीटर दूर कद्दों गांव में बुधवार रात कथित तौर पर शत्रुघ्न की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है, लेकिन अभी तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है।

दोराहा पुलिस थाने ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!