Edited By Kalash,Updated: 25 Aug, 2026 05:40 PM

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है।
पंजाब डेस्क : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार PSEB ने सीनियर सेकेंडरी जुलाई-2026 (अनुपूरक परीक्षा) के दौरान अतिरिक्त विषय, कंपार्टमेंट और कारगुजारी में सुधार करने के लिए, विभिन्न श्रेणियों के तहत आयोजित की गई परीक्षा का नतीजा जारी कर दिया है।
इसके बाद अब विद्यार्थी अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। विद्यार्थी अपना परिणाम पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.pseb.ac.in के अलावा www.indiaresults.com पर भी देख सकते हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here