पंजाब आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी! राज्य को देने जा रहे बड़ी सौगात

Edited By Kamini,Updated: 18 Jul, 2025 03:35 PM

prime minister narendra modi will come to punjab

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही पंजाब पहुंच कर बड़ी सौगात देने जा रहा हैें।

लुधियाना (हितेश): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही पंजाब आने वाले हैं। मिली जानकारी के अनुसार पीएम नरेंद्र मोदी 27 जुलाई को पंजाब आएंगे। उनका यह दौरा लुधियाना के हलवारा हवाई अड्डे पर हो सकता है। खबर है कि पीएम मोदी 27 जुलाई को पंजाबियों को एक बड़ी सौगात देने वाले हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान पीएम मोदी हलवारा हवाई अड्डे का उद्घाटन कर सकते हैं, जिसके बाद यह हवाई अड्डा आम यात्री विमानों की आवाजाही के लिए चालू हो सकता है।

इस हवाई अड्डे के चालू होने से भारत का मैनचेस्टर माने जाने वाले लुधियाना के व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी, वहीं पंजाब के लोगों को दूर-दराज के हवाई अड्डों तक नहीं जाना पड़ेगा। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मोदी अपने दौरे के दौरान सिर्फ हलवारा ही आएंगे या कहीं और। यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि पीएम मोदी हलवारा हवाई अड्डे का ऑनलाइन उद्घाटन कर सकते हैं।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!