Edited By Subhash Kapoor,Updated: 03 Apr, 2026 05:45 PM

पंजाब के कोटकपूरा में बिजली कट लगने की सूचना है। इंजीनियर इकबाल सिंह, एस.डी.ओ सब-अर्बन सब-डिवीजन पी.एस.पी.सी.एल कोटकपूरा से मिली जानकारी के अनुसार, 220 सब-स्टेशन संधवां से चलने वाले 11 के.वी दाना मंडी फीडर अर्बन, 11 के.वी कोटकपूरा अर्बन, 11 के.वी...
कोटकपूरा (नरिन्द्र): पंजाब के कोटकपूरा में बिजली कट लगने की सूचना है। इंजीनियर इकबाल सिंह, एस.डी.ओ सब-अर्बन सब-डिवीजन पी.एस.पी.सी.एल कोटकपूरा से मिली जानकारी के अनुसार, 220 सब-स्टेशन संधवां से चलने वाले 11 के.वी दाना मंडी फीडर अर्बन, 11 के.वी कोटकपूरा अर्बन, 11 के.वी नंगल ए.पी और 11 के.वी आर्मी आजाद की बिजली आपूर्ति 4 अप्रैल को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक ज़रूरी मरम्मत के कारण बंद रहेगी। इसके चलते सिखांवाला रोड, फरीदकोट रोड, हीरा सिंह नगर, प्रताप सिंह नगर, नानक नगरी और जिंदल सीमेंट फैक्ट्री आदि इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित होगी।
नूरपुरबेदी में बिजली बंद रहेगी
नूरपुरबेदी (भंडारी) : एस.डी.ओ. पंजाब राज्य पावरकॉम लिमिटेड उप संचालन मंडल कार्यालय सिंहपुर (नूरपुरबेदी) के हवाले से जारी किए गए एक बयान के माध्यम से विभाग के जे.ई. रोहित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बिजली लाइनों की आवश्यक मुरम्मत किए जाने तथा पेड़ों की कटाई को लेकर प्राप्त हुए परमिट के तहत 11 के.वी. बड़वा फीडर से जुड़े गांवों की बिजली सप्लाई 4 अप्रैल को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी।
इस दौरान उक्त फीडर के अंतर्गत आने वाले मूसापुर, कुम्भेवाल, लखनौं, ससकोर, रोली, झिंजड़ी, खेड़ी, चैहिड मजारा, बड़वा, लालपुर, मीरपुर, सेखपुर, चनौली, बसी और शाहपुर बेला आदि गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। चलते कार्य के कारण बिजली बंद रहने का समय कम या अधिक भी हो सकता है।