Punjab : इन इलाकों में Powercut, सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक बिजली बंद

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 13 Jun, 2025 09:02 PM

power cut in these areas of moga

पंजाब के मोगा जिले में कल बिजली कट लगने की सूचना है।

मोगा (बिन्दा): पंजाब के मोगा जिले में कल बिजली कट लगने की सूचना है। इस बारे जानकारी देते अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता पी.डी.एम. पी.एस.टी.सी.एल. मोगा तथा अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता शहरी मोगा इंजी. बलवीर सिंह हरी ने बताया कि 220 के.वी. ग्रिड सिंह वाला की आवश्यक मुरम्मत के कारण 14 जून को सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। जिस कारण 11 के.वी. वेदांत नगर शहरी, 11 के.वी. सिंह वाला यू.पी.एस. तथा 11 के.वी. निगाहा रोड फीडर बंद रहेंगे। पावरकट के चलते प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील की है। बता दें कि एक तरफ जहां गर्मी का प्रकोप जारी है, वहीं दूसरी तरफ बिजली कट लगने से लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ने वाली हैं। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!